11 अगस्त 2012 - 19:30

शनिवार को बहरैन के विभिन्न क्षेत्रों में बहरैन की क्रांतिकारी जनता ने प्रदर्शन कर आले खलीफा की सत्ता से हटने के नारे लगाए थे ......

बहरैन में आले ख़लीफ़ा के कारिनदों ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों पर हमले किए हैं. प्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार को बहरैन के विभिन्न क्षेत्रों में बहरैन की क्रांतिकारी जनता ने प्रदर्शन कर आले खलीफा की सत्ता से हटने के नारे लगाए थे जिन्हें बिखेरने के लिए आले खलीफा के कारिनदों ने हमले किए. प्रदर्शनकारियों पर हमले में कई क्रांतिकारी घायल हो गए. प्रदर्शनकारियों ने सेना के हमलों के जवाब में टायर जला कर हाईवे बंद कर दिए. बहरैनी प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अरब के क्रांतिकारी लोगों से एकता का इजहार करते हुए सऊदी शहीद हुसैन यूसुफ के अंतिम संस्कार का प्रतीकात्मक जुलूस निकाला।समाचार समाप्त.......166